Posts

Showing posts with the label प्रतिभा कुमारी जी की गजलें

प्रतिभा कुमारी जी की रचनाएं

Image
प्रतिभा कुमारी  गजल 1. पहेलियाँ ऐसे मत बुझाया कर। रंजिशें हो तो खुलकर बताया कर। जो दिखता है पूरा सच नहीं होता, लाइव कभी वो सच भी दिखाया कर। देखो ऊपर वाले सब देखते हैं, नेकी कर,दरिया में डाल आया कर। झूठ व फरेब का यूँ स्वांग रचा कर, अपने हक में न सबूत जुटाया कर। साबित क्या करना चाहते हो बता, जो दिल में छुपा, जुबां पर लाया कर। सुर्खियाँ बटोरने के चक्कर में तुम, रिश्तों को दाँव पर मत लगाया कर। अभी उम्र है कैरियर बनाने की, किताबों से जी भर दिल लगाया कर। फेसबुक,गेम,इंस्टाग्राम की लत में, सुनहरे भविष्य को मत भुलाया कर। माँ- बाप तेरा भला ही सोचेंगे, सवाल इनकी फिक्र पर मत उठाया कर। सुन,जीतकर भी सब हार जाओगे, गेम अपनों से मत आजमाया कर। लिखने वाले तो सच ही लिखेंगे, तू पढ़कर इसे दिल से न लगाया कर। 2. मुझे जीने की तू दुआ न दे। ऐ खुदा तू ऐसी सजा न दे । अभी राख में है शोले बहुत, इसे बेरूखी की हवा न दे। है मोम सी अभी हर आरजू, ये तपिश इसको घुला न दे। तुझे सौंपे थे वो जिस यकीन से, उस उम्मीद का ये सिला न दे  उस भरोसे का तो मान रख, उस आत्मा को यूँ दगा न दे। लुटे हसरतों के मजार पर, उम्मीद की कोई...

प्रतिभा कुमारी जी की गजलें

Image
  प्रतिभा कुमारी त्रिवेणीगंज, सुपौल गजल ये फासले क्या कभी कम ना होंगे मैं और तुम क्या कभी हम ना होंगे दर्दे जिगर जो हद से बढ़े भी तो, नैना हमारे कभी नम ना होंगे। बचपन से सीखा हमने गणित में.. सम ओ विषम मिल कभी सम ना होंगे। भले टूट जाएं अपनों को फिर भी, अपनी वजह से कभी गम ना होंगे। देती है पीड़ा अपने ही हमको, गैर में इतना कभी दम ना होंगे। दीप उर्मिला का बन हम जलें ती.. पथ में लखन के कभी तम ना होंगे। भुलाने को हम पिए जा रहे पर, खारे आंसू कभी रम ना होंगे। गजल कोई गम नहीं है उस बात की। तकाजा रही होगी हालात की। जिंदा है जख्म उल्फत के अब तक, मरहम नहीं है उर आधात की। गरज परस्त दुनिया में यह जान ले, कीमत नहीं कोई जज्बात की। संभाली थी अब तक आंखें जिसे, बरस ही गई आज बिन बात की। रचबस गई मेरे सांसों में जो, कस्तूरी महक वह हंसी रात की। भले भूल जाओ प्रतिभा को मगर.. कसक तो रहेगी उन लम्हात की। एक कप चाय संवेदनाओं की आँच पर जब दूध-सा भावनाएँ उफनती है तेरी यादों की तासीर जब उसमें पत्ती-सी मिलती है बड़े शिदत्त से प्रीत तब शक्कर-सी घुलती है कतरे कतरे इश्क को निगाहें छान लेती है तब कहीं जाके तेरे सामने ...