Posts

Showing posts from October, 2022

विनीता राई की कविता माँ

Image
  विनीता राई शिक्षा - एम. ए. (अंग्रेजी) माँ तेरी छाती से लगाना माँ बगावत की उस आँधी में कितनी बेगानी हो गयी मैं नहीं जानी सुख का उजियारा माँ की वो भोली सूरत ।   तुझमें हीं तो ईश्वर है मैं खोजती रही जग सारा सफर सारा था मेरा अकेला कोई मिला पर तुझ जैसा नहीं अब लौट आऊ मैं तेरे आंगन माँ।   तू मूझे पहले जैसे प्यार करना मूझे डाँटना, मुझे दुलारना माँ तेरी बेटी की अन्तर कुरूपता को अपने सीने से लगा पवित्रता देना माँ मूझे तूँ फिर से गले लगाना माँ।   कुछ पाने को चली थी कितनी दूर चली थी तेरे नजरों से मैं जीत आँऊगी यह सोच चली थी बड़ा लम्बा सफर था वो माँ तेरी बेटी थक लौट आयी माँ। .... इस ब्लॉग की रचनाये स्वयं कवियों/लेखकों द्वारा दी गई है तथा इन रचनाओं का स्वताधिकर उनके पास है। धन्यवाद। Vinita Youtube channel, please click on link👇 ABC Vinita   Click on link to read more👇 विनीता राई की कविता कविताएँ ग़ज़ल -ध्रुव नारायण सिंह राई/आज फिर आस्माँ में घनी घटा छाने लगी है प्रतिभा कुमारी जी की गजलें   डॉ. अलका वर्मा जी की कविता उत्तर दे   ...

जल - ई. आलोक राई

Image
जल एक अमुल्य संसाधन होने के साथ साथ हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जिसे हम उपयोग में लाते है और बिना इसके हमारा जीवन असम्भव है। यह जीवन देने के साथ साथ अपने गुण जो किसी भी चीज में अपना उसी आकार में ढलना सिखाती है की इसके पार्दर्सीता गुण के साथ साथ स्थिति अनुसार हो जीवनदायी होना। यह जीवनदायी है तो जीवन लेती भी है। जल पर मेरी यह कविता आपके समक्ष प्रस्तूत है                                                                                                              धन्यवाद। ई. आलोक राई जल जल श्रोत भू पर वाष्पित हो बनता बादल रचता दृश्य इन्द्रधनुष अम्बर से बरस-बरस पहुँचे धरती पर करता माटी गीली अंकुर लेते बीज फैलती हरियाली  चहो दिशा बहती शीतल सी पवन पेय है जल भोजन में प्रयुक्त जल सफाई मे उपयुक्त जल कृषि न होता बिन जल ...

जीवन - ई. आलोक राई

Image
ई. आलोक राई जीवन   सरसराता पवन खिले फूलों  और भवरों का गूँजन इस नभ तल में  हुँ मैं भी इस छोर से उस डोर को पकर के चला अभी है नैया  बीच मजधार लगा जोर  करना पार इच्छा, कर्म, जिम्मेवारी आती जीवन में कर्म अगर लक्ष्य रहा क्या बाकी पूरा होता मन बुदबुदाये कभी संसय तो कभी दृढ़ हो जाए  इच्छाएं अनंत ले जाती जिम्मेवारी फिर पुकारती लिये सोच कर्मो की और इच्छाएं  मंडराते बादलों पर  मन का विचरन  और निज धरा पर स्वयं का कर्मबन्धन। ......................... इस ब्लॉग की रचनाये स्वयं कवियों/लेखकों द्वारा दी गई है तथा इन रचनाओं का स्वताधिकर उनके पास है। धन्यवाद। संक्षिप्त परिचय नाम : ई. आलोक राई  पिता : ध्रुव नारायण सिंह राई पता : स्थान - त्रिवेणीगंज, जिला - सुपौल, राज्य - बिहार, पिन - 852139 शिक्षा -  बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग  पत्रिकाओं में- क्षणदा (त्रैमासिक), जन आकांक्षा (जन लेखक संघ की केंद्रीय पत्रिका), संवदिया (त्रैमासिक)तथा कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रकाशित  सम्मान - जन साहित्य सम्मान 2024, जन लेखक संघ के द्वारा प्राप्त...