डॉ. अशोक सिंह तोमर जी की रचनाएं
![]() |
| डॉ. अशोक सिंह तोमर |
मेरा परिचय
मुझ से कौन परिचित
नहीं है देश में,
मुझे जानते हैं सब विदेश में,
सब करते मुझसे प्यार स्वदेश में,
बात किसी व्यक्ति की हो या सरकारी,
पदाधिकारी हो या भिखारी
नेता हो या अभिनेता
रखते हर कोई मुझसे नाता
मेरे प्रेम में पागल होकर
मुझे पाते हैं सब कुछ खोकर।
ताज और तख्त बदल जाता है
जीवन का अंदाज बदल जाता है
बदल जाती है दोस्ती, दुश्मनी में
परिचित अजनबी में
दरक जाता है पति - पत्नी का सम्बन्ध
टूट जाते हैं सुर, लय और छन्द
है मुझमे इतनी शक्ति
करते कौन नहीं मेरी भक्ति।
है कहाँ मेरे लिए धर्म और सम्प्रदाय
है कहाँ मेरे लिए जातिवाद।
दुनियाँ के सभी धर्म और मजहब
के लोग
मुझसे प्यार करते हैं।
जीवन के हर मोड़ पर मेरी
अनिवार्यता को स्वीकार करते हैं।
मानते हैं, जानते हैं अनेक नाम से
कहीं डॉलर, कहीं करेंसी,
कहीं रुपये, कहीं टाका कहते हैं
मेरा परिचय यही
जिसे सब जानते हैं।
इस ब्लाग की रचनाये स्वयं लेखकों के द्वारा दी गई है तथा इन रचनाओं का स्वताधिकार उनके पास है। धन्यवाद।
संक्षिप्त परिचय
नाम : डॉ. अशोक सिंह तोमर
जन्म : 5 जनवरी 1959
पता : ग्राम + पोस्ट - खुटहा बैजनाथ, भाया - मेरीगंज, थाना-भरगामा, जिला - अररिया ( बिहार)
वर्तमान पता : भैरव भवन, तोमर निवास वार्ड नो. 16/19, सहरसा - 852201 (बिहार)
कर्मभूमि : सहरसा - सर्वना सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा
अवकाश प्राप्त : अध्यक्ष, विश्वविद्यालय स्नाकोत्तर मैथिली विभाग शैक्षणिक परिसर बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
लेखन भाषा : हिंदी एवं मैथिली
विद्या : कविता, कथा - कहानी, निबंध, एकांकी, उपन्यास, आलेख आदि
प्रकाशित पुस्तक :
1. कोसी परिसर में साहित्य साधना (अनुसंधान एवं आलोचना)2003
2. समाधान ( मैथिली उपन्यास) 2021
3. प्रेम परीक्षा (हिंदी उपन्यास) 2024
4. कोशीक साहित्यिक संस्कृति (अनुसंधान एवं आलोचना)2025
प्रकाश्य पुस्तक :
1. नोरक भाषा ( मैथिली कथा - संग्रह)
2. भारतीय संस्कृति ( मैथिली निबंध - संग्रह)
संपर्क :
मोबाइल - 8709156452
email - dras.tomar47@gmail.com
डॉ. अशोक सिंह तोमर जी के पुस्तकों की छायाप्रति
(पुस्तक के लिए लेखक को संपर्क करें, संपर्क सूत्र मोबाइल +91 87091 56452)
![]() |
| कोशी परिसर में साहित्य साधना (अनुसंधान एवं आलोचना) डॉ. अशोक सिंह तोमर |
![]() |
| समाधान (मैथिली उपन्यास) डॉ. अशोक सिंह तोमर |
![]() |
| प्रेम-परीक्षा (हिंदी उपन्यास) डॉ. अशोक सिंह तोमर |
![]() |
| कोशीक साहित्यिक संस्कृति (अनुसंधान एवं आलोचना) डॉ. अशोक सिंह तोमर |







Comments
Post a Comment